रियल एस्टेट सेक्‍टर में फ‍िर टॉप पर दिल्ली-एनसीआर, हाउस‍िंग प्रोजेक्‍ट के दाम में जबरदस्‍त इजाफा

रियल एस्टेट सेक्‍टर में फ‍िर टॉप पर दिल्ली-एनसीआर, हाउस‍िंग प्रोजेक्‍ट के दाम में जबरदस्‍त इजाफा

देश का रियल एस्टेट मार्केट 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में फिर मजबूत वापसी कर रहा है. प्रॉपटाइगर हाल‍िया रिपोर्ट 'रियल इनसाइट रेसिडेंशियल: जुलाई-सितंबर 2025' के अनुसार देश के टॉप आठ शहरों में हाउस‍िंग प्रॉपर्टी की कीमत में 7% से लेकर 19% तक की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा ग्रोथ दिल्ली-एनसीआर में दर्ज की गई, जहां घरों की कीमत में 19% सालाना और 9.8% तिमाही ग्रोथ हुई है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में एवरेज हाउस‍िंग प्रोजेक्‍ट की कीमत 7,479 रुपये प्रति वर्गफुट (Q3 2024) से बढ़कर 8,900 रुपये प्रति वर्गफुट (Q3 2025) हो गई है.

जानकारों का कहना है कि कीमत में इजाफा एंड-यूजर डिमांड, लग्‍जरी हाउसिंग ट्रेंड और सीमित तैयार इन्वेंट्री के चलते संभव हुई है. गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद जैसे सेक्‍टर अब केवल हाउस‍िंग सेंटर नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहे हैं. रैपिड रेल, जेवर एयरपोर्ट, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नई मेट्रो लाइनें पूरे क्षेत्र की रियल एस्टेट कहानी को नया मोड़ दे रही हैं. रिपोर्ट के मुताब‍िक जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में देशभर में 95,547 यूनिट्स की बिक्री हुई. यह प‍िछले साल की समान त‍िमाही के मुकाबले करीब-करीब लगभग स्थिर है.

Sahyog Group Logo WhatsApp